वैर: वैर में पशु बाड़े से 13 भेड़ और 3 बकरियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Weir, Bharatpur | May 18, 2026 भरतपुर। वैर कस्बे के हलेना रोड पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। देर रात अज्ञात चोर कुम्हेर गेट निवासी देवो के पशु बाड़े के कटीले तार काटकर 13 भेड़ और 3 बकरियां चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। घटना से पशुपालकों में दहशत है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामल दर्ज कर जान शुरू करदी।