कायमगंज: गांव सलेमपुर दूदेमई निवासी आढ़ती की ग्रेटर नोएडा में गोली मारकर हत्या, शव पैतृक आवास पहुँचते ही मचा कोहराम
कायमगंज के गांव सलेमपुर दूदेमई निवासी आढ़ती जीवन किशोर यादव की ग्रेटर नोएडा में गोली मारकर हत्या की गई थी।उनकी बेटी कंचन की तहरीर पर पुलिस ने थाना बादलपुर में नामजद दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।शुक्रवार रात को आढ़ती का शव उनके पैतृक आवास पर पहुंचा।कोहराम मच गया।अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुँचे