मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल मंत्रालय में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल मंत्रालय में आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया भी उपस्थित रहीं।