मुरैना नगर: पंचायती धर्मशाला के पास ज्वेलर्स की दुकान से चोरों ने दो बाइक चुराने का किया प्रयास, पुलिस गश्त पर सवाल
मुरैना के पंचायती धर्मशाला स्थित आदित्य ज्वेलर्स के बाहर खड़ी दो हीरो बाइकों को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने लॉक तोड़ने का प्रयास किया,जिससे एक बाइक का हैंडल टेढ़ा हो गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।स्थानीय लोग CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं।आज सर्राफा बाजार क्षेत्र में हुई घटना को लेकर लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं।