गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़का गांव(अख्तियारपुर)निवासी अजय पासवान के पुत्र अंकित कुमार उम्र 25वर्ष नदी मे डूबने की सुचना पर लोजपा रामविलास की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम से मिलकर गीताखोरो के माध्यम से शव को खोजबीन का आग्रह किया!एसडीआरीफ की दो एयर बोट से काफ़ी खोजबीन किया गया यहाँ तक बड़का गांव नया पुल से मझौआ पुल तक बोट से खोजबीन किया गया लेकिन शव नहीं मिला परिवार वाले का रो रो कर बुरा हाल हो गया, घरों मे परिवार के लोग दहाड़ मार कर रो रहे है!
लोजपा रामविलास के प्रतिनिधि मण्डल मे जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, बामपाली पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह लेबर सेल जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह यादव, अरविन्द कुमार आदि लोग शामिल थे!
Arrah, Bhojpur | Jul 24, 2026