पिपरा: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय भितिहा पीपरा में कक्षा 6 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
Pipra, Palamu | Mar 6, 2025 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय भितिहा प्रखंड पीपरा में कक्षा 6 के बच्चियों का नामांकन प्रक्रिया शुरू किया गया है। यहां नामांकन सत्र 2025 26 के बच्चियों के लिए हो रहा है। उक्त बात की जानकारी वार्डन चंदा कुमारी ने गुरुवार के शाम 5 बजे दिया। उन्होंने बताया कि नामांकन फार्म विद्यालय के कार्यालय में जमा हो रहा है।