लवकुशनगर: बनियानी हत्याकांड में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Aug 1, 2026
छतरपुर के बनियानी गांव में वर्ष 2024 में हुई बृजगोपाल राजपूत हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने पांचों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और प्रत्येक पर 500 रुपये का अर्थदंड लगाया। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया था।