रायबरेली: रायबरेली में सीएम शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 1791 शिक्षकों को किए गए कार्ड वितरण, मंत्री मनोज पांडे का बयान
Raebareli, Raebareli | Jul 8, 2026
8 जुलाई बुधवार दोपहर 12 बजे कार्यक्रम समापन के दौरान मंत्री द्वारा बयान दिया गया। शहर के एक निजी इंटर कॉलेज मे सीएम शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे मंत्री मनोज कुमार पांडे मौजूद रहे। जिनके द्वारा 1791 शिक्षकों को कार्ड वितरण किए गए। यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।