सहसवान: सहसवान कोतवाली परिसर में बकरा ईद के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ
आज बुधवार को बकरा ईद के मद्देनजर कोतवाली परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रिपु दमन सिंह ने की है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।