मंडला: जिले के दो पुलिस अधिकारियों को मिलेगा प्रतिष्ठित केएफ रुस्तमजी अवार्ड, राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित
Mandla, Mandla | Jun 10, 2026 बुधवार चार बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल ने मंडला जिले में पदस्थ दो पुलिस अधिकारियों को प्रतिष्ठित केएफ रुस्तमजी अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। यह सम्मान उत्कृष्ट विवेचना, पेशेवर दक्षता और चुनौतीपूर्ण मामलों के सफल खुलासे के लिए प्रदान किया जा रहा है। सम्मान प्राप्त करने वालों में थाना प्रभारी वेदराम हिनोते और प्रीति वर्मा है।