दतिया नगर: शहर के गोविंद मंदिर के सामने स्कूटी सवार दंपति को अज्ञात बाइक ने टक्कर मारी, बच्ची घायल, चालक फरार
दतिय में एक सड़क हादसा सामने आया। गोविंद मंदिर के सामने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे स्कूटी सवार दंपति को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के समय स्कूटी पर उनकी छोटी बच्ची भी सवार थी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई, जिससे दंपति और बच्ची को चोटें आईं। बच्ची को हल्की चोटें बताई जा रही हैं। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।