Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image
image

समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 498 दिनांक :- 21.06.2026 *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ योगासन कार्यक्रम* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना तथा माननीय उच्च न्यायालय, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के निर्देश पर अरविन्द कुमार, अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, 2026 को व्यवहार न्यायालय, नवादा में प्रातःकाल योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नवादा न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों, व्यवहार न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग गुरु के संरक्षण में किया गया। योग गुरुओं द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग के माध्यम से मन एवं शरीर को निरोग एवं स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मानव शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है तथा मनुष्य प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर योग के माध्यम से अपने शरीर को आकाश जैसा विशाल, वायु जैसा तेज एवं जल जैसा शीतल बना सकता है। योग गुरु ने यह भी बताया कि योग को अपनाने वाला स्वस्थ व्यक्ति ही सुंदर एवं सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। योग गुरुओं द्वारा बताए गए विभिन्न योगासनों का अभ्यास उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण, न्यायिक पदाधिकारीगण, योग गुरु तथा कर्मचारीगण क्रमशः सुशील कुमार, कुणाल कुमार, मो० अली शब्बीर हसनैन, अभिजीत कुमार एवं अनित कुमार सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा एवं व्यवहार न्यायालय, नवादा के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारीगण, डिफेंस/पैनल अधिवक्ता तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

78 views | Nawada, Bihar | Jun 21, 2026

MORE NEWS

जनपद अंबेडकरनगर-कोतवाली टांडा क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह के दौरान उत्पन्न विवाद के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार द्वारा दी गई बाइट:- https://t.co/HBvaL8SG4s

जनपद अंबेडकरनगर-कोतवाली टांडा क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह के दौरान उत्पन्न विवाद के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार द्वारा दी गई बाइट:- https://t.co/HBvaL8SG4s

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026

#मोहर्रम_पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी भीटी द्वारा थाना अहिरौली पुलिस एवं सीपीएफ बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया गया। आमजन से सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।#AmbedkarNagarPolice https://t.co/uxNsFcr7fF

#मोहर्रम_पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी भीटी द्वारा थाना अहिरौली पुलिस एवं सीपीएफ बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया गया। आमजन से सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।#AmbedkarNagarPolice https://t.co/uxNsFcr7fF

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026

जनपद अम्बेडकरनगर मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जागरूक करते हुए व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर,साइबर क्राइम #1930, 1090 Helplineके बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए । #MissionShakti5 #sayYesToEmpowerment
#मिशनशक्ति https://t.co/tJyhAupDH4

जनपद अम्बेडकरनगर मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जागरूक करते हुए व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर,साइबर क्राइम #1930, 1090 Helplineके बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए । #MissionShakti5 #sayYesToEmpowerment #मिशनशक्ति https://t.co/tJyhAupDH4

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026