भिंड नगर: शहर के वार्ड क्रमांक 22 एवं 23 और 26 का आम रास्ता बंद होने से जलभराव की समस्या हुई उतपन्न,नागरिकों ने DM को सौंपा ज्ञापन
भिंड के वार्ड क्रमांक 22, 23 और 26 में आम रास्ते पर कथित अतिक्रमण के कारण जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सीएम राईज स्कूल एवं लॉ कॉलेज की ओर से आम रास्ते को बंद कर दिया गया है जिससे बारिश का पानी गलियों में भर रहा है और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।पूर्व राज्य मंत्री सुनील बाल्मीकि सहित लोगो ने डीएम ज्ञापन सौंपा