बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त अमित पुत्र रामराज निवासी ग्राम नाथू खेड़ा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक ज्योति अहिरवार तथा मुख्य आरक्षी सुनील शुक्ला रहे।