कासगंज: कासगंज में कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में पार्टी ध्वज को दी गई सलामी
कासगंज जिला कांग्रेस सेवादल ने रविवार को मोहल्ला नवाब बदुनगर स्थित अपने कैंप कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमरदीन अंसारी ने की। इसमें पार्टी ध्वज को सलामी दी गई और संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। वहीं सेवादल के नेता दीप कुमार पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।