महिंगवां सरकार में भक्ति की बही बयार, मां दुर्गा की महाआरती और भजनों ने बांधा समां!
शाहनगर, पन्ना।
शाहनगर क्षेत्र के महिंगवां सरकार में मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा महाआरती एवं महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा की महाआरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
301 हनुमान चालीसा का हुआ वितरण
धार्मिक आयोजन के दौरान 301 हनुमान चालीसा का वितरण किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा।
🎶 वृंदावन के भजनों ने मोहा मन
वृंदावन से पधारे भजन गायक सतीश गौतम ने शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से महिंगवां सरकार का वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
जय माता दी! जय श्री राम! जय बजरंगबली!
ऐसी ही सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज Gajendra singh को फॉलो करें।
#महिंगवांसरकार #मांदुर्गा #महाआरती #हनुमानचालीसा #सतीशगौतम #शाहनगर #पन्ना #धार्मिकआयोजन #जयमातादी #GajendraSingh
Shahnagar, Panna | Oct 19, 2026