ग्यारसपुर: सुआखेड़ी में बनेगा 5 मेगावाट का विद्युत सब-स्टेशन, अटारी खेजड़ा क्षेत्र को मिलेगी बेहतर बिजली
ग्यारसपुर तहसील के अटारी खेजड़ा, सुआखेड़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की वर्षों पुरानी बिजली समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्राम सुआखेड़ी में 5 मेगावाट क्षमता का नया विद्युत सब-स्टेशन बनाया जाएगा, जिसके लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।बताया गया कि मानोरा फीडर से बिजली आपूर्ति होने के कारण क्षेत्र में बार-बार फॉल्ट होता था।