कोंडागांव: लोकसभा चुनाव की 4 जून को होगी मतगणना, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कोंडागांव में तैयारियों का लिया जायजा
लोकसभा चुनाव के परिणामों के लिए आगामी 4 जून को मतगणना की जाएगी। इसी कड़ी में शनिवार को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कोण्डागांव जिले के मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। गुण्डाधुर कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने की गई सभी तैयारियों के बारे में जानकारी दी।