घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घोड़ाडोंगरी अस्पताल में कराया मेडिकल
पाथाखेड़ा में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पाथाखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में एक युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शाहिद मलिक उम्र 19 साल निवासी पाथाखेड़ा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।