घोड़ाडोंगरी: रतनपुर गांव में घर में घुसकर एक युवक से मारपीट, 100 डायल ने घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती
रतनपुर गांव में बुधवार को घर में घुसकर एक युवक से मारपीट हुई। मारपीट में घायल युवक को 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। 100 डायल के पायलट मनोज डोंगरे और मिश्रीलाल गुजरे ने बताया कि रतनपुर गांव में घर में घुसकर अलकेश मर्सकोले के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट की।