घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में जंगल सत्याग्रह आंदोलन के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में दंगल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
घोड़ाडोंगरी में जंगल सत्याग्रह आंदोलन के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में गुरुवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में बैतूल जिले के साथ ही छिंदवाड़ा, सिवनी,बुरहानपुर,नर्मदापुरम सहित आसपास के जिले के पहलवानों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने भी भाग लिया। दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे