घोड़ाडोंगरी: सारनी पुलिस ने 4 सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
सारनी पुलिस ने 4 सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि 4 सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी मोहित सोने निवासी सारनी को गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। स्थाई वारंटी मोहित सोने राज्य सुरक्षा कानून सहित अन्य मामलों में फरार चल रहा था।