निफाड में आवारा कुत्तों को बोरे में भरकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे लोग, अधिकारी की टेबल पर उड़ेल दिया
महाराष्ट्र के नाशिक जिले के निफाड नगर पंचायत में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर लोगों ने अनोखे और आक्रामक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि युवा सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में कुछ नागरिक आवारा कुत्तों को बोरे में भरकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य अधिकारी धीरज भामरे के कार्यालय में कुत्तों को बोरे से निकालकर टेबल पर उड़ेल दिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निफाड शहर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके कारण बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का दावा है कि कई लोगों को आवारा कुत्ते काट भी चुके हैं।
लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार शिकायतें और लिखित आवेदन दिए गए, लेकिन उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते नागरिकों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर यह विरोध प्रदर्शन किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। #Nashik #Niphad #NiphadNews #MaharashtraNews #StrayDogs #DogMenace #NashikNews #ViralVideo #BreakingNews #Protest #ViralNews #Maharashtra #CivicIssues #LocalNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan
Girwa, Udaipur | Sep 17, 2026