जहानाबाद: पाली मॉडल स्कूल में नामांकन न होने पर छात्राओं ने बताई समस्या, प्रधानाध्यापक ने जताई मजबूरी
पाली स्थित SAS +2 विद्यालय के मॉडल स्कूल में विकसित होने से स्थानीय छात्रों की समस्याएं काफी बढ़ गई है। नौवीं कक्षा में नामांकन नहीं होने पर छात्राओं ने अपनी समस्या बताई। जबकि नामांकन न करने को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी अपनी मजबूरी जाहिर की जो अब गुरुवार शाम करीब 4 बजे तक चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।