बाल रंग उत्सव के समापन दिवस पर बच्चों ने मंच पर सजाई ‘युगधारा’ और ‘अहिल्याबाई’ की कहानी
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers #wzcc
उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (WZCC), उदयपुर एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (NCZCC), प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल रंग उत्सव का आज समापन हुआ। तीन दिवसीय बाल रंग उत्सव के अंतिम दिन शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में दो प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियां ‘युगधारा’ और ‘अहिल्याबाई’ मंचित की गईं। दोनों प्रस्तुतियों में बाल कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।
वहीं प्रथम प्रस्तुति ‘युगधारा’ ने दर्शकों को अपनी कथावस्तु और बाल कलाकारों के अभिनय से प्रभावित किया। एवं शिक्षा सदन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘अहिल्याबाई’ नाटक रहा। यह नाटक कक्षा 6 की पाठ्यपुस्तक में शामिल लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं व्यक्तित्व से प्रेरित था। नाटक में अहिल्याबाई के जीवन, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता, साहस और समाज के प्रति उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया।
दोनों नाटकों के माध्यम से बच्चों ने इतिहास, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को रंगमंच के माध्यम से जीवंत रूप प्रदान किया। केंद्र से प्रोग्राम ऑफिसर मनोज कुमार जी एवं प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव राकेश मेहता यह सब उपस्थित रहे
Girwa, Udaipur | Sep 27, 2026