लातेहार: लातेहार में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दिया राष्ट्र सेवा का मंत्र
दीपक प्रकाश ने लातेहार में आयोजित “राजनीतिक संत पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर” में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा और राष्ट्र सेवा के संकल्प को विस्तार से रखा। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और समाज सेवा है।