नर्मदापुरम में मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिकअप वाहन चालक सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचने के लिए ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो ताराहाता क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन चालक बड़ी मात्रा में सरकारी किताबें लेकर कबाड़ की दुकान पर पहुंचा था।