द्वारका: द्वारका जिले की साइबर थाना पुलिस ने प्रलोभन देकर लाखों की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया
लाइक करें, सब्सक्राइब करें और मोटी रकम कमाई करें, इसका प्रलोभन देकर लोगों को अपनी जाल में फंसाकर चीटिंग करने वाले एक मास्टरमाइंड को द्वारका जिला के साइबर थाना की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, यह हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। इसके पास से मोबाइल सिम, डेबिट कार्ड बरामद किया गया है।