द्वारका: द्वारका नॉर्थ थाने की पुलिस ने 25 मामलों में शामिल 1 प्रोक्लेमड अपराधी को किया गिरफ्तार
द्वारका नॉर्थ थाने की पुलिस टीम ने 1 प्रोक्लेमद ऑफेंडर को धरमपुरा नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान दिलशाद उर्फ मोनू के रूप में हुई है, यह नजफगढ़ का रहने वाला है। यह आरोपी नजफगढ़ थाना का घोषित बेड कैरेक्टर भी है। यह आरोपी पहले स्नैचिंग, रोबरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे 25 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।