द्वारका: द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने कार और मोबाइल लूटने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
दिल्ली देहात के छावला थाना इलाके में कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई कार और मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन और चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। यह दोनों दिल्ली के नांगलोई और हरियाणा के धनकोट के रहने वाले हैं।