भीलवाड़ा: फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट हड़पने वाले भूमाफिया गिरोह का पर्दाफाश, कोतवाली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को किया गिरफ्तार
भीलवाड़ा शहर कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंडों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक बुजुर्ग के प्लॉट के फर्जी कागजात बनाकर कब्जा करने की साजिश रची थी। मामले में एफएसएल जांच में हस्ताक्षर फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।