टिहरी: बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की अचानक एहतियाती लैंडिंग, छह यात्री सुरक्षित
नई टिहरी में शनिवार सुबह ट्रांस भारत हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग से अफरा-तफरी मच गई। मुंबई के छह यात्री सुरक्षित पहुंचे। पायलट ने इसे एहतियाती लैंडिंग बताया। तकनीकी जांच के बाद हेलीकॉप्टर फिर से उड़ान भर गया। घटनास्थल पर पुलिस और तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी है।