सिल्ली: मुरी के RTC स्कूल में मेधावी छात्र सम्मानित, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी हुए शामिल
Silli, Ranchi | May 3, 2026 RTC स्कूल मुरी में मेधावी छात्रों का सम्मान, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी हुए शामिल मुरी स्थित RTC स्कूल में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।