इस्लामपुर: तकियापर गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक महिला की करंट लगने से मौत, गांव में कोहराम
खुदागंज थाना क्षेत्र के वरदाहा पंचायत अंतर्गत तकियापर गांव के समीप बुधवार की शाम करंट लगने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।