मलिहाबाद: माल: मारपीट के बाद पूर्व प्रधान हुए घायल, CHC में इलाज जारी
थाना माल अंतर्गत क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया। मारपीट की इस घटना के बाद घायल पूर्व प्रधान का CHC में इलाज जारी है। बताया गया की मारपीट के दौरान वहां ईंट और लाठी डंडों से हमला किया गया, जिसके बाद पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।