मलिहाबाद: मोहनलालगंज लोकसभा सीट से 12 नामांकन पत्र पाए गए सही, जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी
मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन ने बताया गया कि 34 लोक सभा मोहनलालगंज में आज सभी नामांकन दाखिल करने वाले आवेदकों के नामांकन प्रपत्रों की जांच व स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी के पश्चात आर0ओ0 द्वारा बताया गया कि कुल 22 नामांकन में से 12 नामांकन पत्र सही पाए गए। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी नाम वापस लेना चाहते है वह 6 मई 2024 दोपहर 3 बजे तक वापस ले सकते हैं।