मलिहाबाद: अकरम अंसारी का पर्चा खारिज होने के बाद सरकार और अधिकारियों पर साधा निशाना, कहा- नहीं बढ़ने दिया जा रहा आगे
लोकसभा चुनाव में अकरम अंसारी का पर्चा खरिज होने के बाद उन्होंने सरकार और अधिकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पसमांदा दलित और पिछड़ों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है यह सोची समझी साजिस के तहत हो रहा है। आरोप लगाया गया की पर्ची में जो कुछ कमी थी उसे सुधार को लेकर पर्याप्त समय भी नहीं दिया गया। तमाम अन्य आप भी वहां लगाए गए।