मलिहाबाद: टेढी पुलिया चौराहे के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल लिया घटना का संज्ञान
टेढ़ी पुलिया के पास कूड़े के देर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के बाद मामले को लेकर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम ने संज्ञान दिया, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोगों का जमावड़ा भी वहां पर देखा लग गया। आग किन कारणों से लगी इसको लेकर जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।