सिधौली: असोधन गांव में टूटी नाली से घरों में भर रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
जनपद के सिधौली तहसील क्षेत्र के असोधन गांव में टूटी नाली होने के कारण सड़कों पर जल भराव की समस्या हो रही है जिसके चलते नालियों का गंदा पानी लोगों को घरों में जा रहा है गंदे पानी और नाली की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय जाकर मामले में एसडीएम से नालियां बनवाने की मांग की है।