पटना ग्रामीण: निशांत कुमार को बिहार का सीएम बनाने की मांग के लिए गांधी मैदान में महिलाओं का सत्याग्रह
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की महिलाओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे गांधी मैदान में महिलाओं ने सत्याग्रह का आयोजन किया। जिसमें इन महिलाओं ने कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहते हैं तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बिहार का बनाया जाए। मौके पर इन सभी महिलाओं के हाथों में तख्तियां भी देखी गई