प्रतापगढ़: मानपुर रोड पर अनियंत्रित कार पुलिया में गिरी, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
प्रतापगढ़। शहर के मानपुर रोड स्थित आवासीय मार्ग के निकट मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया में जा गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक ने समय रहते चलती कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से गुजर रही कार पर चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे बनी पुलिया