हजारीबाग लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई स्थित आज शनिवार 12 बजे उर्दू स्कूल का ताला तोड़कर 44 इंच का टीवी चोरी करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान मंडई कला निवासी इरफान अंसारी उर्फ जिगर पिता इनामुल हक और फरीद आलम पिता मो रमजान के रूप में हुई है।