कोलेबिरा: टूटीकेल में वज्रपात से 07 मवेशी की हुई मौत, किसान परेशान, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
टूटीकेल में 7 अगस्त की सुबह कई किसानों के मवेशी खेत के पास चारा चर रहे थे। इसी दौरान तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से 07 मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मवेशियों में किसान सिब्रियूस का 2 बैल, राजेश डांग का 02 बैल, एक गाय, किशोर डांग का 1 बैल और अमित डांग का 01 बकरी शामिल है। मवेशियों के मरने से किसान परेशान किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।