केरेडारी: प्रखंड के पेटो मध्य विद्यालय प्रांगण में ग्रामीणों की एक पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई
प्रखंड के पेटो मध्य विद्यालय प्रांगण में ग्रामीणों की एक पूर्व निर्धारित बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया राजकिशोर यादव,संचालन प्रीतम साहू ने किया। बैठक में एनटीपीसी की सीबी और केडी माइंस और सीसीएल की आम्रपाली और चन्द्रगुप्त कोल परियोजनाओं से प्रभावित पंचायत के ग्रामीणों में अनगिनत समस्याओं पर विस्तृत रूप से विनोद पूर्ण चर्चा किया गया।