रामपुर: टांडा क्षेत्र की कैंसर पीड़ित महिला को जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय बुलाकर आयुष्मान कार्ड दिया
Rampur, Rampur | Nov 17, 2025 टांडा क्षेत्र की कैंसर पीड़ित महिला को डीएम ने अपने कार्यालय बुलाकर आयुष्मान कार्ड दिया है। दरअसल जनता दर्शन के दौरान महिला ने जिलाधिकारी से मांग की थी कि हम बहुत गरीब हैं कैंसर पीड़ित है इलाज के लिए काफी दिक्कत है तब ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड के निर्देश दिए थे सोमवार की दोपहर 2:00 बजे जिलाधिकारी ने महिला को कार्ड दिया