भगवानपुर: थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब सेवन के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब सेवन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को रविवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भगवानपुर थाने की पुलिस ने बताया शराबबंदी को लेकर के थाना क्षेत्र में आए दिन अभियान चलाया जा रहा है।