पट्टी: आमीसराय सैफ खां गांव में भूत-प्रेत के विवाद में बुजुर्ग पर हमला, पड़ोसियों ने घर में घुसकर की मारपीट
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आमीसराय सैफ खां गांव में भूत-प्रेत के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। पीड़ित अजय कुमार सिंह ने शनिवार को दिन में 11:30 बजे के आसपास पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट का आरोप लगाया है। अजय कुमार सिंह के अनुसार, पड़ोसी उनके घर के दरवाजे पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए उनकी जमकर पिटाई की। जब उनकी पत्नी बीच