शामली: शामली जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 412 वाहनों के काटे चालान, साथ ही जागरूकता भी बढ़ाई
Shamli, Shamli | Apr 4, 2026 शनिवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने कुल 412 वाहनों के चालान किए, जिनमें से 329 चालान हेलमेट से संबंधित रहे। वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया।