रोहिणी: किराड़ी के नवनिर्वाचित विधायक अनिल झा वत्स ने शीशमहल कॉलोनी में विकास कार्यों को गति दी
किराड़ी विधानसभा के विधायक अनिल झा वत्स ने शीशमहल कॉलोनी में विकास कार्यों को गति देने के लिए बाढ़ विभाग के अधिकारियों के साथ जायजा किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक अनिल झा वत्स ने कहा कि उनकी प्राथमिकता चहुमुंखी विकास है और वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।