भिंड नगर: ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस ने गुम हुए 325 मोबाइलों को बरामद कर पुलिस कंट्रोल रूम में उनके मालिकों को किया वापस
भिंड के पुलिस कंट्रोल रूम में आज पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देश में साइबर सेल पुलिस और दिया थाना पुलिस ने गुम हुए 325 मोबाइलों को बरामद कर लिया है जिसकी पुलिस ने कीमत 81 लाख 30 हजार रुपए आंकी है पुलिस ने गुम हुए मोबाइलों को ऑपरेशन विश्वास के तहत बरामद कर जिन लोगों के मोबाइल दे उन मोबाइल मालिकों को वापस कर दिए तब जाकर उनके चेहरे पर खुशी आई है